Saturday, July 27, 2024
Homeकुल्लूबंजार में एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त ..पांच घायल, एक की मौत

बंजार में एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त ..पांच घायल, एक की मौत

रेणुका गौतम

बंजार: गाडागुशैणी से बंजार आ रही बेलीनो गाड़ी छोई और पेड़चा गांव के मध्य दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाडी मे 6 लोग सवार थे। एक की मृत्यु हो चुकी है। जबकि 5 घायलों में से दो घायलों को जिला अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर कर दिया है। मृतक संजू पुत्र रोशन लाल गांव जुहार, डाकघर दुहाड़, तहसील आनी का बताया जा रहा है। बाकी का उपचार बंजार अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार उपमंडल बंजार में देर शाम एक बलैनो कार के पेड़चा हेणी नाला के पास 80 फुट गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए।
हादसे में कार में सवार 6 घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों व 108 एंबुलेंस से बंजार अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। हादसे में 5 घायलों में 2 गंभीर घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया है। घायलों की पहचान इन्दिरा देवी (48) सरड़ी मोहनी बंजार निवासी,  सुनील कुमार (24) जटेहड़ कमांद आनी निवासी,  प्रमोद कुमार (30) तराला आनी निवासी, शगुन कौशिक (25) न्यू दिल्ली निवासी चालक व विपिन कुमार (28) गांव खैनर कोठी आनी निवासी के रूप में हुई है। वहीं, संजू फनौटी (30) निवासी आनी की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है और हादसे के कारण की जांच की जा रही है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Most Popular