Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मशालासंगीत विषय के लिए तैयार की जाएगी पुस्तक.. आगामी शैक्षणिक सत्र से...

संगीत विषय के लिए तैयार की जाएगी पुस्तक.. आगामी शैक्षणिक सत्र से होगी शूरू

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड संगीत विषय के लिए पुस्तक तैयार करेगा। यह पुस्तक छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार की जाएगी। इससे पहले संगीत अध्यापक अपने स्तर पर ही विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाते थे। पुस्तक में सुर, ताल के अलावा वोकल और वाद्य यंत्रों की जानकारी के अलावा इसे बजाने सहित अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस पाठ्य पुस्तक को स्कूल शिक्षा बोर्ड आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से स्कूलों में शुरू करेगा।प्रदेश के 35 से 40 स्कूलों में मौजूदा समय में संगीत की पढ़ाई करवाई जा रही है। इस विषय की पढ़ाई के लिए कोई भी पुस्तक अब तक नहीं है। संगीत की शिक्षा देने के लिए संगीत विषय से संबंधित अध्यापक अपने स्तर पर ही बनाए गए नोट्स के माध्यम से ही विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। इससे विद्यार्थियों को वाद्य यंत्रों को समझने और उनका प्रयोग करने में परेशानी रहती है। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड इस विषय के लिए पुस्तक तैयार कर रहा है। इसे अगले शैक्षणिक सत्र से पढ़ाया जाएगा। 

Most Popular