हरियाणा के पंचकुला से शिमला घूमने आई नाबालिग का शिमला के होटल में यौन शौषण हुआ है। नाबालिग लड़की ने अपनी सहेली के ही एक परिचित युवक पर
यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। शिमला से पंचकूला लौटने के बाद पीड़िता ने कालका पुलिस स्टेशन में उसके साथ हुए अपराध की शिकायत दर्ज करवाई थी। कालका पुलिस स्टेशन ने जीरो एफआईआर के तहत इस मामले को कार्रवाई के लिए शिमला के सदर पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया है। शिमला की सदर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह अपनी एक सहेली के साथ शिमला घूमने आई थी। 10 जुलाई को वे दोनों शिमला पहुंचीं और लक्कड़ बाजार के एक होटल में ठहरीं। 11 जुलाई को उसकी सहेली ने अपने एक परिचित नवीन और अन्य दोस्तों को होटल बुलाया था। बाद में नवीन उसके कमरे में दाखिल हुआ औऱ उसने उसके साथ गलत हरकतें व जबरदस्ती की। 13 जुलाई को उसकी सहेली, आरोपी नवीन व उनके अन्य दोस्त उसे कालका बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए।

बता दें कि दो दिन पहले ही शिमला घूमने आई हरियाणा की एक नाबालिग युवती ने अपने चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

