Wednesday, March 25, 2026
Homeहमीरपुरविश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनना जे पी नड्डा के...

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनना जे पी नड्डा के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि : धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
रजनीश शर्मा
हमीरपुर :
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है। मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनना जेपी नड्डा जी के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि और सम्मान की बात है। साथ साथ ही यह पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है। प्रोफेसर धूमल ने कहा कि पहले केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सचिव बनने वाले वह पहले हिमाचली थे और अब पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनकर उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
प्रोफेसर धूमल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के काम के लंबे अनुभव एवं अपनी परिपक्वता के कारण जेपी नड्डा बहुत सफल रहेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे एवं व्यक्तिगत जीवन में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Most Popular