Sunday, August 3, 2025
Homeमंडीफ्लॉप शो रहा वाम दलों और कांग्रेस का भारत बंद प्रदर्शन :...

फ्लॉप शो रहा वाम दलों और कांग्रेस का भारत बंद प्रदर्शन : राकेश जम्वाल

मंडी: कृषि सुधार कानूनों के विरोध में कांग्रेस व वाम दलों के भारत बंद के आह्वान को प्रदेश भाजपा के प्रदेश, मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं विधायक राकेश जंवाल ने फ्लाप शो करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सहित अन्य दलों ने किसानों को मोहरा बनाकर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत बंद का आह्वान किया था। जो पूरी तरह से विफल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों को बचौलियों से बचाने के लिए कृषि सुधारों को लेकर तीन कानून पास किए है, जो कांग्रेस सहित अन्य बिचौलियों को रास नहीं आ रहे। इसलिए वह किसानों को भड़का कर इसके विरोध में धरना प्रदर्शन करवा रहे है, लेकिन प्रदेश व देश के किसानों ने जता दिया है कि वह पूरी तरह से भारत सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि इन कृषि सुधार कानूनों से आने वाले समय में किसानों को भारी फायदा होगा और वह अपनी उपज को देश की किसी भी मंडी में बेच सकेंगे।

Most Popular