रेणुका गौतम

उन्होंने बताया कि जवान बड़ी शिद्दत के साथ सफाई अभियान को अंजाम दे रहे हैं और बारीक से बारीक कचरे को उठाकर स्थलों को पूरी तरह साफ-सूथरा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि जवानों को सफाई करते देख हर कोई वाहन रोककर इनकी प्रशंसा करता है और निश्चित तौर पर स्वच्छता के प्रति जागरूक व प्रेरित भी होता है। कुल्लू-मनाली की विश्व स्तर पर पहचान है और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सफाई करते जवानांे का यह संदेश दूर-दूर तक जा रहा है।


