Saturday, April 20, 2024
Homeकुल्लूठाकुर वेदराम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 7 अगस्त को देशभर की प्रतिभाएं होगी सम्मानित

ठाकुर वेदराम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 7 अगस्त को देशभर की प्रतिभाएं होगी सम्मानित

रेणुका गौतम
5 अगस्त पुरोहित चंद्रशेखर वेवस की स्मृति में एक काव्य संध्या का आयोजन

कुल्लू : सहकारिता के युग पुरुष ठाकुर वेदराम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 7 अगस्त को भुटिटको के सभागार में आयोजित होगा। इस समारोह में देशभर की प्रतिभाएं सम्मानित होगी। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. ऋचा वर्मा डीसी कुल्लू होंगी। इस सम्मान समारोह से पूर्व 5
अगस्त 2019 को पुरोहित चंद्रशेखर वेवस की स्मृति में एक काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें घाटी के कवियों द्वारा काव्य गोष्ठी की जाएगी जिसके मुख्य अतिथि आर्थज गिल्ज ऑफ हिप्र के संस्थापक अध्यक्ष जयदेव शर्मा विद्रोही होगें। 7 अगस्त की सॉय चॉद कुल्लवी लाल चंद प्रार्थी की स्मृति में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसके मुख्य अतिथि मनमोहन गौतम अध्यक्ष हिप्र ब्राह्मण सभा कोर कमेटी होगें।

ठाकुर वेदराम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति ने यह चयन किया है। सुरेश ठाकुर प्रदेश के ऐसे एकमात्र मुख्य संपादक एवं सीएमडी है जिन्होंने एक संस्करण के साथ स्टीक व निर्भीक पत्रकारिता को जिंदा रखा है। इस आवार्ड के लिए सुरेश ठाकुर के चयन के साथ आपका फैसला के समस्त परिवार व पूरे प्रदेश के पत्रकारों में खुशी का माहौल है। ठाकुर वेदराम अंर्तराष्ट्रीय पुरस्कारों की अहम घोषणा के साथ, इस सम्मान के साथ दिए जाने वाले अन्य राष्ट्रीय पुरस्कारों की विधिवत घोषणा राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति की अहम बैठक में कर दी गई।

राष्ट्रीय पुरस्कार समिति के अध्यक्ष ठाकुर सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रतिवर्ष घोषित यह राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्र की आसुत प्रतिभाओं को प्रदान किये जाते हैं भुट्टिको के संस्थापक अध्यक्ष स्व. ठाकुर वेदराम की स्मृति में प्रतिवर्ष भुट्टिको कुल्लू के सभागार में घोषित पुरस्कार,साहित्य, कला, भाषा संस्कृति, सहकारिता, प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया और बुनकर विधा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को प्रदान किए जाते है। वर्ष 2018-19 के लिए सहकारिता क्षेत्र के लिए

अंर्तराष्ट्रीय पुरस्कार गोबिंद प्रशाद घिमरे नेपाल, राष्ट्रीय पुरस्कार सहकारिता के लिए डॉ. इंदिरा नंदा कोशापुट उड़ीसा व संतोष कुमार शर्म दिल्ली, बुनकर क्षेत्र में मीना देवी भुट्टि कालोनी, शयाम टंडन नैनीताल उतराखंड व हरवंश लाल शिरढ़ कुल्लू को हस्तशिल्प कला के लिए, साहित्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अशोक जैन गुडगांव हरियाणा, प्रिंट मीडिया मे उल्लेखनीय योगदान के दृष्टिगत स्व डॉ. टीडीएस आलोक की स्मृति में सुरेश ठाकुर संपादक आपका फैसला दिल्ली, स्व सुभाष शर्मा की स्मृति में इलैक्ट्रोनिक मीडिया के लिए प्रदीप ठाकुर छमूे 18 शिमला को ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी।

इसी के साथ वर्ष 2018-19 के लिए भुट्टिको, द्वारा प्र्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले पुरोहित चंद्रशेखर बेवस लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दीपक चन्द शर्मा निरमंड, चांद कुल्लवी लाल चंद प्रार्थी, पहाड़ी कला संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नरेंद्र ठाकुर, पनारसा मंडी, ठाकुर, मौलू राम पहाड़ी भाषा साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए कृष्ण चंद महादेविया पधर मंडी का चयन किया गया है। लाईफ टाईम अचीवमैंट अवार्ड के लिए इस वर्ष डॉ. प्रेम दीप लाल कुल्लू को अवार्ड आंफ एक्सीलैंस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह पुरस्कार 7 अगस्त 2019 को सभी चयनित प्रतिभाओं को प्रदान किए जाएंगे।

Most Popular