Wednesday, July 30, 2025
Homehimachalweather update : प्रदेश में 31 मई तक बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि का अलर्ट...

weather update : प्रदेश में 31 मई तक बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, किसानों-बागबानों को झेलना पड़ सकता है नुकसान
हिमाचल में 31 मई तक मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस बारे में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से किसानों बागबानों को फसलों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिछले कई दिनों से हिमाचल में चल रहे खराब मौसम से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।
आंधी तूफान से शिमला, सिरमौर, सोलन व अन्य जिलों में लोगों के घरों पर पेड़ गिर गए हैं। खेतों में फसलें बिछ गई हैं। भू-स्खलन के कारण काफी ज्यादा नुकसान प्रदेश के लोगों को हुआ है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है।

Most Popular