Thursday, March 28, 2024
Homeशिमलानुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक


शिमला: आमजन को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रम से अवगत करवाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान आरम्भ किया गया। इसी कड़ी में आज अक्षिता लोक सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर तथा ग्राम पंचायत बीशा, पर्वतीय लोक मंच दाड़वा ने विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बढ़लग तथा ग्राम पंचायत गोयला, सप्तक कला रंग मंच कण्डाघाट सोलन ने विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शमरोड़ और ग्राम पंचायत सलोगडा, शिव शक्ति कला मंच कुनिहार ने विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत दावंटी और ग्राम पंचायत प्लानिया तथा हिम सांस्कृतिक दल ममलीग ने विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी और ग्राम पंचायत राौड़ी में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूक किया।
कलाकारों ने ग्रामीणों को अनुसूचिजाति के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र को विशेष महत्व प्रदान किया है। हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत बजट में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा सभी के लिए कम करके 60 वर्ष कर दी गई है। लोगों को जानकारी दी गई कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 10 नई योजनाओं को आरम्भ करने की घोषणा की है जिनमें बच्चों, महिलाओं, छात्रों तथा युवाओं के कल्याण को केंद्रित किया गया है।  
कलाकारों ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना की जानकारी प्रदान की।
कलाकारों ने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन प्रातः 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं।
कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान शमरोड़ के प्रधान नन्द राम, ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रधान सरोज चौहान, ग्राम पंचायत बढ़लग के प्रधान सतीश चन्द, ग्राम पंचायत प्रधान गोयला मदन लाल, ग्राम पंचायत प्रधान सिरीनगर राजविन्द्र कौर, ग्राम पंचायत बीशा के प्रधान धर्मदत कश्यप, ग्राम पंचायत दावंटी की प्रधान इंदिरा शर्मा, ग्राम पंचायत प्लानिया के प्रधान यशवंत सिंह, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान कमलेश कुमारी, ग्राम पंचायत वीशा के उप प्रधान हेमनत कुमार, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के उप प्रधान दिनेश गोवर्धन, ग्राम पंचायत बढ़लग के उप प्रधान महेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत रौड़ी के उप प्रधान धीरज, ग्राम पंचायत गोयला के उप प्रधान तारा चन्द, ग्राम पंचायत सिरीनगर के उप प्रधान प्रदुमन ठाकुर, ग्राम पंचायत दावंटी के वार्ड पंच रीता, बृजलाल, लेखराज, मीना, संजू, ग्राम पंचायत सिरीनगर की वार्ड सदस्य मोनिका ठाकुर, तारा देवी, राम स्वरूप, गौरव, ग्राम पंचायत बीशा के वार्ड सदस्य गीता शर्मा, सुलक्षणा शर्मा, राम स्वरूप कश्यप, रीना कश्यप, ग्राम पंचायत शमरोड़ के वार्ड सदस्य आशा देवी, मीना देवी, तारा देवी, ग्राम पंचायत सलोगड़ा के वार्ड सदस्य अशोक कुमार, अषय शर्मा, रीना देवी, सुनीता देवी, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के वार्ड सदस्य सीमा कुमारी, रेखा, लक्ष्मी, रूपा सिंह, ग्राम पंचायत रौड़ी के वार्ड सदस्य अमर सिंह किरण, रंजना, राधिका सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Most Popular