Saturday, April 19, 2025
Homeक्राइमनालागढ़ में दिन दिहाड़े चोरों ने उड़ाई नकदी व गहने

नालागढ़ में दिन दिहाड़े चोरों ने उड़ाई नकदी व गहने

नालागढ़ : नालागढ़ की रडियाली पंचायत के चुहूवाल गांव में एक व्यक्ति के घर में चोरों ने दिन दहाड़े नकदी और सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर लिए है। पीडि़त व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह चोरी की घटना चुहूवाल निवासी अजीत जैन के घर पर दोपहर बाद 2 और 4 बजे के बीच में हुआ। अजीत जैन के मुताबिक 2 बजे वह अपने पत्नी के साथ अपनी बाजार स्थित दुकान आए। उन्होंने घर पर ताला लगा दिया। दुकान पर कुछ समय रहने के बाद वह वापस अपने घर करीब 4 बजे गए तो उनके घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने अंदर देखा तो उनकी अल्मारियों को सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखे 45 हजार रुपये कैश और सोने और चांदी के जेवरात ले गए। अजीत जैन ने बताया कि वह केवल मात्र दो घंटे के लिए घर छोड़ कर गए थे इस दौरान ही चोर दिन दहाड़े उनके घर में घुस कर चोरी करके ले गए। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Most Popular