Saturday, July 27, 2024
Homeशिमलाठियोग: 1 किलो 26 ग्राम अफीम के साथ किन्नौर का तस्कर गिरफ्तार

ठियोग: 1 किलो 26 ग्राम अफीम के साथ किन्नौर का तस्कर गिरफ्तार

शिमला: ठियोग पुलिस ने किनौर निवासी एक व्यक्ति को गजेहड़ी में 1 किलो 26 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गजेडी में पुलिस ने गश्त के दौरान पैदल जा रहे एक शख्स को निरीक्षण के लिए रोका। उसने बैग उठाया हुआ था। तलाशी लेने पर बैग से 1.26 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। चरस और अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला किन्नौर के रिकांगपिओ निवासी संजीव (44) के रूप में हुई है।

उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Most Popular