Thursday, April 18, 2024
Homeराजनीतिसांसद सुरेश कश्यप के नेतृत्व में संगठन छुएगा नई ऊंचाई : भाजपा...

सांसद सुरेश कश्यप के नेतृत्व में संगठन छुएगा नई ऊंचाई : भाजपा किसान मोर्चा

शिमला : शिमला लोक सभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुरेश कश्यप को हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राकेश बबली एवं महासचिव संजीव देष्टा ने प्रदेश किसान मोर्चा की ओर से भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है और सयुंक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को बधाई और आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी है ।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को एक ऊर्जावान कुशल संगठनकर्ता एवं जुझारू दो बार विधायक रहे एवं वर्तमान में लोकसभा में शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद एक साधारण व्यक्तित्व के मालिक को भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है । किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करता है और उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप की नियुक्त से पूरे प्रदेश को लाभ होगा और 2022 के चुनाव में भाजपा कश्यप के नेतृत्व में अधिक से अधिक सीटें जीतने में कामयाब होगी ऐसा हमें विश्वास है भारतीय जनता पार्टी मैं उनके चुने जाने से एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आने वाले समय में नए आयाम प्रदेश में भाजपा स्थापित करेगी

Most Popular