Friday, March 29, 2024
Homeकांगड़ाकृषि विपणन बोर्ड डायरेक्टर संजय उपाध्याय ने सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश...

कृषि विपणन बोर्ड डायरेक्टर संजय उपाध्याय ने सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी हार्दिक बधाई

कृषि विपणन बोर्ड हिमाचल प्रदेश के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर व भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। संजय उपाध्याय ने सुरेश कश्यप को हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा , प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी व संगठन मंत्री पवन राणा जी का धन्यवाद व्यक्त किया है। उपाध्याय ने कहा कि सुरेश कश्यप के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगी तथा इसका विस्तार भी होगा। उपाध्याय ने कहा कि सुरेश कश्यप एक अनुभवी नेता है तथा वर्तमान में अनुसूचित जाति मोर्चा के राज्य अध्यक्ष भी है।

Most Popular