Saturday, April 20, 2024
Homeशिमलासुरेश कश्यप ने भाजपा सदस्यों से 'टीका उत्सव' को सफल बनाने का...

सुरेश कश्यप ने भाजपा सदस्यों से ‘टीका उत्सव’ को सफल बनाने का किया आग्रह बोले.. PM मोदी के सुझावों का करें पालन

भीम राव अम्बेडकर जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा।

शिमला, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, मंत्रीगण, विधायकगण, 2017 के प्रत्याशी, 17 ज़िला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की रक बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया, बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा की गई, बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी सदस्यों से कहा कि भाजपा 12, 13 एवं 14 अप्रैल को देश मे चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान को टिका उत्सव के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा के सदस्य ‘टीका उत्सव’ को सफल बनाने और समाज को स्वस्थ रखने में मदद करें, टीका उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में पात्र लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाना है। कश्यप ने भाजपा सदस्यों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझावों का पूरी तरह से पालन करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि 12 से 14 अप्रैल के बीच टीकाकरण अभियान कोविड-19 के खिलाफ दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत है। मोदी ने वायरस से मुकाबला करने के लिए लोगों को कई सुझाव दिए और उनसे व्यक्तिगत और सामाजिक स्वच्छता पर ध्यान देने का आग्रह किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश में कोविड टिका प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध और टिके की किसी भी प्रकार की कमी नही है। अभी प्रदेश में 790000 से ज़्यादा टिके प्रदेशवासियों को लग चुके है।
उन्होंने कहा अगर हम अन्य प्रदेशों से हिमाचल की तुलना करें तो हिमाचल में कोविड टिके की खपत भी अच्छी है और वेस्टेज भी नहीं है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता टिका केंद्र तक जनता को लेजाने की व्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाएंगे एवं लोगों की रजिस्ट्रेशन में मद्द करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 अप्रैल को भाजपा भीम राव अम्बेडकर जयंती को मंडल स्तर पर मनाएगी जिसमे प्रदेश भाजपा का अनुसूचित जाति मोर्चा अग्रिम भूमिका में रहेगा, इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा हर मंडल का प्रभारी भी नियुक्ति किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर सेवा कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा जिसमे मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण बड़ी संख्या में किया जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता हर घर मे शाम 6 बजे दिया प्रज्वलित करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कोविड टिके के लेकर जनता के बीच जागरूकता की विशेष आवश्यकता है, वैक्सीनेशन कोविड से बचने का एक बड़ा उपाय है और इस महामारी से बचाने में मद्दगार साबित होगा।

Most Popular