Friday, March 29, 2024
Homeदुखदमैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र ने की खुदखुशी

मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र ने की खुदखुशी

बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे एक युवक ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला बिलासपुर जिले स्थित शाहतलाई क्षेत्र का है।  

मृतक की पहचान विवेक कुमार पुत्र हेमराज निवासी गांव सलेहड़ा जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक विवेक कुमार परमवीर चक्र विजेता नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कलोल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। 

विवेक फाइनल ईयर का स्टूडेंट था और वह यहां किराए के मकान में अकेला रहता था। इस दौरान बीते मंगलवार को जब वह कॉलेज नहीं आया तो विवेक के दोस्त उससे मिलने के लिए रुम पहुंचे। उन्होंने आवाजें लगाईं लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। 

इसके बाद दोस्तों ने पंचायत प्रधान राकेश कुमार को इसकी जानकारी दी। इस पर राकेश कुमार ने पुलिस को मामले के संबंध में सूचित किया। जब कमरे को खोला गया तो अंदर विवेक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

उधर, पुलिस द्वारा विवेक के घरवालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड किया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Most Popular