Thursday, May 28, 2026
Homeकुल्लूभीषण सड़क हादसे में 3 की मौत , 8 घायल

भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत , 8 घायल

कुल्लू की लग घाटी में पेश आया हादसा

रेणुका गौतम, कुल्लू : कुल्लू की लगघाटी में बड़ी सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। वीरवार दोपहर के समय स्थानीय यात्रियों से भरा छोटा वाहन बागन गांव के निकट गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा बढ़ई ( कुटलू ग्राँ) में पेश आया।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रैस्कयू करके घटनास्थल से कुल 11 व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जिनमें 9 महिलायें एक पुरूष (चालक) तथा एक बच्चा भी शामिल है। 3 महिलाओं की मौत हो चुकी है और 8 घायल हुए हैं।

कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायज़ा लिया। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि वाहन चालक से हुई बात से स्पष्ट हुआ है कि अचानक ब्रेक फेल होने से वाहन पहाड़ से टकराकर खाई में जा गिरा। उन्होंने हादसे पर गहरा शोक वयक्त किया और कहा कि घायलों को बेहतर ईलाज की सुविधा दी जाएगी।

Most Popular