रिवालसर गोम्पा प्रमुख टुलकु रिंपोचे ने किया उदघाटन
रेणुका गौतम, कुल्लू : गुरु पदम संभव गोंपा रिवालसर में केयर हिमालय संस्था द्वारा निर्मित गीत एल्बम ‘टशी डेले’ का विमोचन किया गया। विमोचन कार्य गोम्पा के प्रमुख टुलकु रिंपोचे ने किया। गोम्पा के प्रधान रमेश फारका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
यह गीत संस्था के अध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा लिखा गया है तथा हिमाचल की सुप्रसिद्ध गायिका कृष्णा ठाकुर ने आवाज़ दी है। और संगीत संदीप ठाकुर का है। विवेक शर्मा ने बताया कि इस गीत में हिमालय की बोलियों की समीक्षा कर नया रूप देने की कोशिश की गई है। जिसमें हिमालय की समृद्ध संस्कृति को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया की यह गीत उनके स्वर्गीय पिता कमल कान्त विद्रोही को समर्पित है।
इस कार्यक्रम में केयर हिमालय के सदस्य आशीष शर्मा, श्याम लाल हांडा, सचिन कश्यप, जय राम, शरव ज्ञालसन व अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। तो साथ ही गोंपा के उप-प्रधान लेख राज नेगी , कोषाध्यक्ष मंगल नेगी, सह सचिव मंगल सिंह भी मौजूद रहे।