Saturday, April 20, 2024
Homeकुल्लूश्रीखंड यात्रा के दौरान गिरा ग्लेशियर, 4 पर्यटक घायल, 60 निकाले

श्रीखंड यात्रा के दौरान गिरा ग्लेशियर, 4 पर्यटक घायल, 60 निकाले

  • यात्रा को रोका गया
    कुल्लू : श्रीखंड यात्रा के दौरान पार्वती बैग के पास नैन सरोवर में एक ग्लेशियर टूट गया। इस कारण यात्रा को गए तीर्थ यात्री फंस गए। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस घटना में चार तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें साढ़े 6 बजे पार्वती बाग लाया गया और प्राथमिक उपचार भी प्रदान किया गया, साथ ही भीम द्वार पर यात्रा को रोका गया है। लगभग 50/60 तीर्थयात्रियों को ग्लेशियर गिरने वाले स्थान से बचाया गया निकाला गया। चार घायल तीर्थयात्रियों जिनको पार्वती बाग से बचाया गया उनमें लुधियाना से राजीव, पुणे से विवेक, महाराष्ट्र के एक बाबा, पुणे महाराष्ट्र से नमलेश पटेल रेस्क्यू किया गयं अहमदाबाद से महिला तीर्थयात्री दिव्यांगनी व्यास लगभग 35 वर्ष को पार्वती बाग से एक किमी ऊपर से निकाला गया यहां इनको ऑक्सीजन की कमक के कारण घुटन हो रही थी। इनको प्राथमिक चिकित्सा दी गई और पार्वती बैग में शिविर लगाया गया। नैन सरोवर में ग्लेशियर टूटने, विभिन्न बिंदुओं पर लैंड / रॉक खिसकने और बारिश होने के कारण शीर्ष की ओर तीर्थयात्रियों का आवागमन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

Most Popular