Thursday, March 28, 2024
Homeमौसमशिमला : जनवरी में 21 दिनों के अंदर छ: बारी हुई बर्फवारी

शिमला : जनवरी में 21 दिनों के अंदर छ: बारी हुई बर्फवारी

हिल्स क्वीन में जनवरी महीने में कम बर्फबारी होने के ट्रेंड पर अबकी बार ब्रेक लगी

शिमला में 21 दिनों में छह बार बर्फबारी, अभी तक हो चुकी 69.4 सेंटीमीटर बर्फबारी

राजधानी में अबकी बार बर्फबारी से इस सीजन में कई रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

जनवरी  माह में बीते 18 सालों में सिर्फ  सात साल ही हो पाई अच्छी बर्फबारी

शिमला :  12 महिने ठंड के लिए विश्व में मशहुर पहाड़ो की रानी शिमला में कुछ सालो से जनवरी माह में गिरने वाली बर्पबारी पर ब्रेक लग गई थी ,लेकिन कुदरत ने इस साल हिल्स क्वीन में जनवरी महीने में कम बर्फबारी होने के ट्रेंड पर ब्रेक लगा दी । शिमला पर मौसम ऐसा मेहरबान हुआ की अबकि बार शिमला में 21 दिनों में छह बार बर्फबारी हो चुकी है और अभी तक  69.4 सेंटीमीटर बर्फबारी रिर्काड हो चुकी है । उम्मीद यह है कि इस सीजन में कई रिकॉर्ड भी टुट सकतो है ।  क्योकि अभी मौसम विज्ञान
केंद्र ने 25 जनवरी तक बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में फिर बर्फबारी होती है तो बीते कई सालों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं।  बता दे कि शिमला में इस बार 18 साल में सातवीं बार जनवरी में अच्छी बर्फबारी हुई है। शिमला में नए साल के दौरान मंगलवार को  छठी बार बर्फबारी हुई। शिमला शहर की बात करे तो यहा पर बीते 18 सालों में सिर्फ  सात साल ही जनवरी में अच्छी बर्फबारी हुई है। 11 सालों के दौरान 10 सेंटीमीटर से ज्यादा शिमला में जनवरी के दौरान बर्फ  नहीं गिरी। शिमला में साल 2005 के नवंबर दिसंबर और साल 2006 के जनवरी फरवरी और मार्च महीने में बिल्कुल भी बर्फबारी नहीं हुई। साल 2009.10 में सिर्फ नाममात्र 1.8 सेंटीमीटर पूरे सीजन में दर्ज की गई। साल 1995 में नवंबर महीने के दौरान शिमला में बर्फ गिरी थी। उस समय 7.8 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। इसके बाद से अभी तक नवंबर में बर्फबारी नहीं हुई है। साल 1992 में भी नवंबर में 4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। बीते साल जनवरी महीने में 7.3 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई थी।

शिमला शहर में इन सालों में दससेंटीमीटर से कम बर्फबारी हुई है । साल 2001 में 9.9,2003 में  9.8,2006 और 2007 में  0.0,2008 में 1.0, 2009 में  8.7,2010 में 1.8, 2011में 8.5,2015 में  9.9,2016में 2.1,2018 में 7.3 कम बर्फबारी हुई है


शिमला शहर में इन सालो में ज्यादा हुई बर्फबारी
साल                बर्फबारी , सेंटीमीटर
2004                    96.6
2005                    94.3
2012                    95.0
2013                    63.6
2017                    82.7
2019                    61.0
2020                    69.4

Most Popular