दिव्य ज्योति जागरण संस्थान द्वारा किया जा रहा आयोजन

रेणुका गौतम, कुल्लू : ज़िला मुख्यालय कुल्लू में आज आस्था से सराबोर नज़ारा देखने को मिला। दरअसल आज से ही ज़िला मुख्यालय कुल्लू में सात दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कलश यात्रा में श्रद्धालु शामिल हुए। बकायदा प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर से ढालपुर रथ मैदान के कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें काफ़ी तादाद में महिलाओं ने भाग लिया।


भगवान रघुनाथ जी के छड़ीबदार महेश्वर सिंह ने बताया कि साथ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन विश्व शांति हेतु किया जा रहा है, अतः सभा ज़िला वासी अधिक से अधिक संख्या में आकर इस धार्मिक उत्सव का हिस्सा बने।

तो वहीं आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए मुख्य प्रबंधक धीरानंद स्वामी ने कहा कि इस आयोजन का मकसद सिर्फ श्री राम कथा पाठ और श्रवण ही नहीं है, बल्कि समाज में सभी को चाहिए कि भगवान श्री राम से प्रेरणा लेते हुए उनके जीवन मूल्यों को भी अपने असली जीवन में स्थान दें। उन्होंने यह भी बताया कि इन सात दिनों के दौरान गरीमा भारती द्वारा कथा पाठ किया जाएगा।


इस कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाओं ने भी इस मौके पर खुशी जताई और कहा कि समय- समय पर इस तरह के धार्मिक उत्सव समाज में सकारात्मकता का संचार करते हैं। इससे समाज खासकर युवाओं पीढ़ी को भी सही मर्ग दिखाने में सहायता मिलती है।




