Saturday, July 27, 2024
Homeकुल्लूरोहतांग दर्रा हुआ बहाल ... बर्फ के दीदार कर सकेंगे सैलानी

रोहतांग दर्रा हुआ बहाल … बर्फ के दीदार कर सकेंगे सैलानी

पर्यटकों को बर्फ के दीदार करवाने वाला 13050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा बीआरओ ने बहाल कर लिया है। दर्रे के बहाल होते ही छोटे वाहन आर-पार होना शुरू हो गए हैं। रोहतांग बहाल हो गया है, लेकिन सैलानियों को इसके दीदार करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। दर्रे में बर्फ हटाने से सड़क किनारे दोनों ओर बर्फ की उंची दीवारें खड़ी हो गई हैं। हालांकि अभी मढ़ी क्षेत्र के ब्यासनाला और सागु फाल में पर्याप्त बर्फ जमा है। लेकिन मनाली आने वाला हर सैलानी रोहतांग के दीदार को उतावला दिख रहा है।

लंबे समय तक बर्फ के दीदार कर सकेंगे सैलानी

रोहतांग दर्रे में बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है, जो लंबे समय तक सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। बर्फ हटाने के बाद राहनीनाला से रोहतांग तक व रोहतांग से ग्रांफु तक दोनों और 6 से 10 फीट तक बर्फ की दीवार खड़ी हो गई है। सर्दियों में भारी बर्फबारी हुई है। इस साल मई में भी रोहतांग में बर्फबारी जारी है, इस कारण इन दिनों अभी भी 6 से 10 फीट तक बर्फ के ढेर लगे हुए हैं।

अभी करना होगा लंबा इंतजार

सैलनियो को रोहतांग दर्रे के दीदार करने को अभी 2 सप्ताह तक का इंतज़ार करना पड़ेगा। रोहतांग दर्रा 19 मई को बहाल हो गया था, लेकिन व्यवस्था करने में अभी समय लगेगा। रोहतांग दर्रे में बर्फ के ढेर के बीच पार्किंग, शौचालय और ट्रैफ़िक व्यवस्था प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है। रोहतांग दर्रा जून के पहले सप्ताह तक सैलानियों के लिए बहाल होने की उम्मीद है। एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने बताया कुछ दिन बाद प्रशासन रोहतांग दर्रे का दौरा करेगा और सैलानियों को दी जाने वाली आधरभूत सुविधाओं के बारे में रणनीति बनाएगा। सभी सुविधाओं की व्यवस्था होते ही रोहतांग सैलानियों के लिए बहाल किया जाएगा। 

मढ़ी में मची है खेलों की धूम

पर्यटक इन दिनों मढ़ी के पर्यटन स्थल ब्यासनाला व सागू फाल में ही बर्फ के दीदार कर रहे हैं l

Most Popular