Wednesday, March 11, 2026
Homeकुल्लूपर्यटन नगरी में सड़क हादसा..दो लोगों की मौत

पर्यटन नगरी में सड़क हादसा..दो लोगों की मौत

कुल्लू : पर्यटन नगरी मनाली में एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल बताया जा रहा है।           

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को मनाली के साथ लगते चचोगा गांव में पिकअप (HP 58B-4817) पलट कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। गम्भीर घायल मेहर चन्द (36) पुत्र स्वर्गीय डुगलु राम, गांव चिचोगा, तहसील मनाली व 21 वर्षीय युवा राकेश पुत्र नीरत राम, गांव चचोगा, तहसील मनाली ने मिशन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

 जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति पिकअप में सामान लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान घर के समीप इनकी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वहीं घायल चालक की पहचान 25 वर्षीय अभिषेक गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता गांव भजोगी तहसील मनाली के रूप में हुई है।  

 अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी मनाली पुलिस को दी। जिसके बाद मनाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

Most Popular