Tuesday, January 14, 2025
Homeहमीरपुरतिलमिलाहट की बजाये विकास के काम गिनाएं भाजपा के लोग : कांग्रेस

तिलमिलाहट की बजाये विकास के काम गिनाएं भाजपा के लोग : कांग्रेस

कहा : हर समय छटपटाहट ठीक नहीं, सरकार से काम करवाओ

सुजानपुर, 18 नवम्बर : सुजानपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा विधायक श्री राजेंद्र राणा जी पर की जा रही बेबुनियाद टीका-टिप्पणियों पर सुजानपुर कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, महासचिव डा. अशोक राणा, शहरी कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सुजानपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष वीना धीमान व उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने करारा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा मंडल पदाधिकारी सरकार से जनता के काम करवाने की बजाये गलतफहमियोंं में ही समय गुजार रहे हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि विधायक राजेंद्र राणा जी की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र ङ्क्षसह जी के आर्शीवाद से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कितने काम हुए हैं और भाजपा की सरकार बनने के बाद 2 साल में भाजपा का विकास करवाने में क्या योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग रही है तो विधायक श्री राजेंद्र राणा जी एक सजग विपक्ष भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों को उठा रहे हैं। फिर भी भाजपा पदाधिकारियों को छींकें आ रही हैं और सच्चाई सुनने की बजाये तिलमिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विधायक राणा जी द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की सूची भाजपा के लोगों को चाहिए तो विधायक निधि से हो रहे विकास कार्यों के बारे में सूचना का अधिकार अधिनियम में पूरी जानकारी लें। उन्होंने कहा कि तिलमिलाहट की बजाये भाजपा के लोग सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को गिनवाएं, क्योंकि सरकार उनकी है तथा हर समय छटपटाने की बजाये सरकार से काम करवाएं।

Most Popular