Saturday, July 27, 2024
Homeकुल्लूरजत जम्वाल बने जिला भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के संयोजक

रजत जम्वाल बने जिला भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के संयोजक

रेणुका गौतम, कुल्लू : शहर के वार्ड नंबर 10 मियां बेहड़ निवासी ट्रांसपोर्टर रजत जम्वाल को जिला भाजपा ने जिला भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया है। मीडिया को जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने बताया कि प्रदेश व जिला के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के पश्चात रजत जम्वाल को जिला भाजपा ने जिला भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है।

जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने आशा जताई है कि रजत पूर्ण निष्ठा से दी गई जिम्मेवारी को निभाते हुए जिला भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ को मजबूती प्रदान करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने रजत को भविष्य में अति शीघ्र अपनी कार्यकरिणी गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। उधर नवनियुक्त जिला भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के संयोजक रजत जम्वाल ने अपनी नियुक्ति के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल सहित जिला भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने बताया कि वह पार्टी द्वारा उन्हें सौंपी जिम्मेवारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हुए पार्टी को मज़बूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि वह जिला के शीर्ष नेतृत्व से सलाह मशवरा करके शीघ्र ही अपनी कार्यकरिणी का गठन करेंगे।

साथ ही जिला भाजपा आईटी संयोजक मधुसूदन शर्मा ने वरिष्ठ नेतृत्व से विचार विमर्श करने के पश्चात नरेंद्र ठाकुर को बंजार भाजपा मंडल का आईटी संयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति तुरन्त प्रभाव से लागू होगी।

Most Popular