Saturday, July 27, 2024
Homehimachalआज से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान, भाजपा नेताओं के प्रदेश भर में...

आज से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान, भाजपा नेताओं के प्रदेश भर में कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश में पहली जून से भाजपा का महाजनंपर्क अभियान शुरू होने जा रहे हैं। इस अभियान के जरिए भाजपा प्रदेश की हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करेगी। साथ ही मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए भाजपा ने रणनीति पहले से ही तैयार कर ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल व प्रदेश महामंत्री एवं महा जनसंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा पूरे देश भर में 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान का आयोजन करने जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत पहली जून को भाजपा महा जनसंपर्क अभियान की लांचिंग करेगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सोलन के गंज बाजार चौक से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल प्रात: 11.00 बजे इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसी प्रकार नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार धर्मशाला, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राकेश जम्वाल मंडी सदर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर में इस कायक्रम का शुभारंभ करेंगे।

Most Popular