Thursday, March 28, 2024
Homeकांगड़ालोअर भलवाल, बेही-कम्लेहड़ और जम्बल में सुनीं जनसमस्याएं

लोअर भलवाल, बेही-कम्लेहड़ और जम्बल में सुनीं जनसमस्याएं

कांगड़ा : उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज मंगलवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोअर भलवाल, बेही-कम्लेहड़ और जम्बल में जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार बनने के बाद जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास का वास्तविक दौर प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र को सड़कों से जोड़कर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की विकास परियोजनाएं क्षेत्र में जनता को समर्पित की गई और कईयों का कार्य जारी है।उद्योग मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के चैतरफा विकास के साथ मानवीय मूल्यों के आधार पर विधानसभा क्षेत्र में हजारों जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा करोड़ों की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जो आज से पूर्व कभी जसवां परागपुर में इतने बड़े स्तर पर नहीं करवाई गई। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जलकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके पश्चात बिक्रम ठाकुर ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया एवं शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Most Popular