Saturday, July 27, 2024
Homeऊनापुलिस को चकमा देकर हत्या दोषी कैदी पुलिस की रिवाल्वर ले कर...

पुलिस को चकमा देकर हत्या दोषी कैदी पुलिस की रिवाल्वर ले कर फरार

 जिला ऊना के मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्योगपति की हत्या का दोषी कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। आरोपित राजीव कौशल नाहन जेल में सजायाफ़ता है। वह पहले भी जेल से भागा था व उसके खिलाफ जेल से फरार होने का मामला दर्ज है। उसकी ऊना के कोर्ट नंबर 2 में पेशी थी और कोर्ट पेशी अटेंड करने के बाद वापस जाते समय मैहतपुर में पुलिस कस्टडी से भाग गया। इसे सिरमौर जिला से पुलिस कर्मी सूरत सिंह और राहुल लेकर पेश करने के लिए ऊना में  आए हुए थे।

शातिर पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस पार्टी देखती रह गई और वह रफूचक्‍कर हो गया। बताया जा रहा है विचाराधीन कैदी राजीव कौशल पुत्र सतेंद्र कौशल निवासी देहलां किसी कर्मी का सर्विस रिवाल्वर भी छीन कर ले गया है। इस संबंध में पुलिस ने मैहतपुर पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस फरार कैदी को पकड़ने में जुट गई है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा फरार विचाराधीन कैदी को दबोचने के लिए पंजाब पुलिस के साथ भी संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर तलाश करने में जुटी हुई है।

Most Popular