Thursday, April 25, 2024
Homeराजनीतिभावुक हो बोली प्रतिभा.. नाक और इज्जत का सवाल.. रामपुर से...

भावुक हो बोली प्रतिभा.. नाक और इज्जत का सवाल.. रामपुर से है आस

हिमाचल उपचुनाव में मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह आज रामपुर में चुनाव को लेकर लोगों से मिली और जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान प्रतिभा ने वीरभद्र सिंह द्वारा किये गए कामों को लेकर लोगो से चुनाव में भारी मतों से जिताने की अपील की, उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है, ये सिर्फ भाजपा और मोदी की देन है प्रतिभा ने कहा की आज स्कूल तो है लेकिन उसमें पढ़ाने वाले टीचर ही नही है,इस समय प्रदेश में भष्टाचार चरम सीमा पर है।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में जो काम किए आज उन्ही के फीते भाजपा सरकार काट रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में आज प्रदेश क्या देश में महिलाएं सुरक्षित नही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपकी एक वोट राजा साहब को श्रद्धांजलि होगी

Most Popular