Sunday, May 31, 2026
Homeसोलनसोलन : 10 फरवरी को बिजली रहेगी गुल

सोलन : 10 फरवरी को बिजली रहेगी गुल


हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 फरवरी, 2020 को राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 10 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से सांय   5.00 बजे तक चंबाघाट, एनआरसीएम, बेर पानी, बेर खास व इसके आसपास के क्षेत्रों विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
.0.

Most Popular