Saturday, July 27, 2024
Homeshimlaपीएम मोदी देश को धर्म जाति पर बांटने का कर रहे काम:...

पीएम मोदी देश को धर्म जाति पर बांटने का कर रहे काम: शशि थरूर

4 जून को केंद्र में इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार:

केंद्र में सरकार बनते ही UAPA कानून में किया जाएगा संशोधन:

शिमला,28 मई2024. 4 जून को केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। देश की जनता ने इस बार बदलाव के मूड में है। यह बात CWC सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद शशिथरूर ने शिमला में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
शशिथरूर ने पीएम मोदी निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में देश की जनता से कई वायदे किए थे लेकिन आज भी एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाए हैं। मोदी ने के करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने का वादा किया था आज देश बेरोजगारी चरम पर है। किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था आज किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। देश मे महंगाई चरम पर है। लेकिन पीएम मोदी मुद्दों की बात नहीं करते बल्कि देश को धर्म- जाति के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही देश की जनता को सामाजिक न्याय देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने
5 न्याय और 25 गारंटियां जो मेनिफेस्टो में दी है उसे पूरा किया जाएगा। हिस्सेदारी न्याय,किसान न्याय, नारी न्याय, युवा न्याय और श्रमिक न्याय के साथ 25 गारंटियां दी हैं। जिसे पूरा कर देश की जनता को समृद्ध व सशक्त किया जाएगा।
थरूर ने कहा कि इस बार कांग्रेस और इंडिया गठबंधन बहुत आगे निकल गई है। जो बहुमत कांग्रेस को 2019 में मिला था उसके उलट इस बार रिपोर्ट मिल रही। उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा में 5 – 7 सीटें, राजस्थान में 10 -12 सीटें,कर्नाटक में 12 – 15 सीटें, केरल 15-17 तेलंगना में 10 – 12 कांग्रेस मिलने जा रही हैं। जबकि BJP पिछले बहुमत से बहुत नीचे जा रही है। इंडिया गठबंधन बिहार में तेजस्वी यादव के साथ आगे बढ़ रहे है महाराष्ट्र में भी इंडिया गठबंधन को अच्छी सीटें मिल रही हैं।
थरूर ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही UAPA कानून में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना अपराध के जनता को जेल के अंदर भेजा जाता है जिससे लोगों को समय पर न्याय नहीं मिलता है। दूसरी तरफ पीएम मोदी आज डॉ.भीमराव अंबेडकर के संविधान को खतरे में डाला जा रहा है।
थरूर ने कहा कि आजकल भाजपा और RSS का समर्थन आपस में कम हो गया है। लेकिन हमें RSS का समर्थन नहीं मिला है।
थरूर में मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कांग्रेस के मेनिफेस्टो में नहीं लिखा है मोदी वह बोलते हैं। पीएम मोदी OBC आरक्षण पर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश में जीने का हक छीनने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम पद से पूरा देश उनकी इज्जत करता है लेकिन पीएम पद पर रहते हुए उनके मुंह से बहुत बुरी बातें निकल रही हैं जो देश के लिए अच्छी नहीं है इस तरह की बातें न करें तो अच्छा होता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी धर्म- सम्प्रदाय -जाति के आधार पर बांटने का काम कर रहे हैं। मोदी
देश के भविष्य की बात करें देश के युवाओं को नौकरी दें महिलाओं को सुरक्षा दें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दस साल के शासन का रिपोर्ट कार्ड दें। जनता की भलाई के लिए क्या किया उसका जवाब दें। उन्होंने देश की जनता से मतदान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि EVM के नाम पर डरें नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट जरूर करें।

Most Popular