Friday, April 19, 2024
Homeकांगड़ाशाहपुर के द्रम्मण पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखा कर लूटपाट

शाहपुर के द्रम्मण पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखा कर लूटपाट

कुठेहड़ के बाद शाहपुर के द्रम्मण पेट्रोल पंप में भी लूटपाट हुई है। दो नकबपोश पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन से 40 हज़ार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात दो नकाबपोश पेट्रोल पंप पर आए तथा उन्होंने सेल्समैन शिव कुमार पुत्र धनीराम निवासी भाली को पिस्तौल दिखा कर 40 हज़ार रुपये छीन लिए तथा कोटला की तरफ भाग गए।

अहम यह है कि कुछ दिन पहले शाहपुर के साथ लगते कुठेहड़ पेट्रोल पंप पर भी नकाबपोशों ने सेल्समैन से लूटपाट की थी। पुलिस अभी उस मामले की जांच कर ही रही थी कि शाहपुर के द्रम्मण में भी लूटपाट हो गई। द्रम्मण पेट्रोल पंप पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। पेट्रोल पंप में हुई लूटपाट से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है।

Most Popular