Friday, May 22, 2026
Homeदेशराष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए पद्म पुरस्कार

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण व फिल्म जगत में एक्टर कंगना रनौत और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इनके अलावा बांग्लादेश की दो शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित किया गया। मंगलवार यानी कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

Most Popular