Tuesday, March 18, 2025
Homeकुल्लूभारी बारिश के चलते मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पंडोह के पास भूस्खलन के...

भारी बारिश के चलते मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पंडोह के पास भूस्खलन के कारण बाधित रहा

मनाली : रात भर भारी बारिश के बाद सुबह हाईवे पर भारी भूस्‍खलन होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पंडोह के पास भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। करीब दो घंटे बाद वाहनों के लिए मार्ग बहाल किया जा सका। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पर्यटक वाहन भी जाम में फंसे रहे। प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंचे व मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया। छोटे वाहनों व बसों को वै‍कल्पिक मार्ग मंडी-कटौला-बजौरा होकर भेजा गया।

लोक निर्माण विभाग उपमंडल पधर के अधीन कोटरोपी-चुक्कू मार्ग फिर जगह जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने से बाधित हो गया है। मार्ग पर निगम की बस फंस गई। मार्ग में सफर जोखिमभरा हो गया है। कॉलेज और आइटीआइ के छात्रों सहित आम यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Most Popular