Friday, April 19, 2024
Homeदेशबिहार में एनडीए ने फहराया जीत का परचम 122, महागठबंधन 113 सीटों...

बिहार में एनडीए ने फहराया जीत का परचम 122, महागठबंधन 113 सीटों पर आगे

न्यूज़ एजेंसी – पटना

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। आठ बजे तक घोषित सीटों में से एनडीए को 111, महागठबंधन को 93 और बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए ने कुल 121 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि महागठबंधन प्रत्‍याशी 114 सीटों पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। अन्‍य के खाते में 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। बिहार चुनाव में एनडीए के अच्‍छे प्रदर्शन पर दोनों नेताओं ने मंगलवार को बातचीत की। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया। इस चुनाव में कई दिग्‍गज चुनाव हार गए हैं। लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्‍मत आजमा रहे हैं। इधर नीतीश सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बड़ी बात कही है। आयोग के मुताबिक 4 सीटों पर जीत-हार का अंतर महज 200 वोट हैं। जबकि 24 सीटों पर जीत-हार का अंतर 1000 वोट हैं। 32 सीट पर 2000 वोटों का अंतर है। 48 सीटों पर जीत-हार का फासला सिर्फ 3000 वाेट है। उप निर्वाचन अधिकारी आशीष कुंद्रा ने बताया कि अबतक आधे से अधिक सीटों पर मतगणना कार्य पूर्णता की ओर है। कुल 4 करोड़ मतों में से 2.7 करोड़ वोटों की गिनती कर ली गई है। रात तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 

Most Popular