Saturday, July 27, 2024
Homeलाहुल-स्पीतिमनाली-लेह मार्ग पटसेऊ व जिंगजिंगबार के बीच भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध

मनाली-लेह मार्ग पटसेऊ व जिंगजिंगबार के बीच भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध

सेना और पर्यटकों के वाहन फसे

मनाली : मनाली-लेह मार्ग पटसेऊ व जिंगजिंगबार के बीच भूस्खलन होने से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग के बंद होने से सैकड़ों पर्यटक सरचू व दारचा में फंसे गए हैं। इन दिनों मनाली से लाहुल व स्पीति सहित लेह लद्धाख के लिए हर रोज सैकड़ों पर्यटक वाहन जा रहे हैं। मनाली में समर सीजन खत्म हो गया है। लेकिन एडवेंचर के शौकीन पयर्टक लेह व लाहुल-स्पीति का रुख कर रहे हैं। सैलानी दोपहिया वाहनों में सफर को प्राथमिकता दे रहे हैं। मार्ग बंद हो जाने के कारण मनाली से लेह गए पर्यटक दारचा में फंस गए हैं, जबकि लेह से मनाली आ रहे पर्यटक सरचू में फंसे हुए हैं। 250 से ज्‍यादा दोपहिया, 100 के करीब अन्‍य वाहन व सेना की गाडि़यां भी फंसी हुई हैं।

हालांकि बीआरओ सड़क बहाली में जुटा हुआ है। लेकिन मार्ग अभी बहाल नहीं हो पाया है बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि भूस्खलन होने से मनाली लेह मार्ग बंद हुआ है। उन्होंने बताया बीआरओ 70 आरसीसी मार्ग बहाली में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा दोपहर बाद मार्ग बहाल किया जा सकता है।

Most Popular