Friday, April 19, 2024
Homeशिमलाकुफरी आग में झुलसी महिला ...मौत

कुफरी आग में झुलसी महिला …मौत

शिमला: राजधानी शिमला के कुफरी में 60 वर्षीय महिला आग से झुलस गई और इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुफरी के खरेच गांव की महिला अस्थायी कमरे ढारे में पति संग रहती थी। नेपाली मूल की महिला का पति मजदूरी करता है। मंगलवार शाम कमरे में अचानक आग लगी और इसी चपेट में आकर महिला बुरी तरह झुलस गई।हादसे के दौरान महिला कमरे में अकेली मौजूद थी। आग से झुलसी महिला को उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया थाए जहां बुधवार दिन में उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान मनु कुमारी पत्नी प्रेम सिंह बहादूर के रूप में हुई है।

ढली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई गई है। एएसपी परवीर ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जुन्गा से एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। महिला ने खुद आग लगाई है या इस घटना को अंजाम दिया गयाए इसकी जांच की जा रही है।

Most Popular