Saturday, July 27, 2024
Homeकांगड़ाज्वाली हत्याकांड पर बेटी के बयान से उठा पर्दा . लगाया पिता...

ज्वाली हत्याकांड पर बेटी के बयान से उठा पर्दा . लगाया पिता पर हत्या का आरोप

कांगड़ा : पुलिस थाना जवाली के तहत हरनोटा पंचायत में महिला की कुल्‍हाड़ी से काटकर हत्‍या कर दी गई। महिला का पति अपने भाई पर हत्‍या का आरोप लगा रहा है। वहीं, मृतका की बेटी प्रीति ने पिता पर ही हत्‍या का आरोप लगाया है। प्रीति ने बताया कि पहले भी पिता उसकी मां को पीटता था व बीते दिनों भी उस पर दराट से हमला कर दिया था। आधी रात को हुई इस वारदात के बाद महिला का पति रणजीत सिंह करीब ढाई बजे पंचायत प्रधान के घर पहुंचा व मदद मांगी। पंचायत प्रधान ने जवाली पुलिस को सूचित किया। जवाली पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई है व फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। महिला का पति अपने भाई पर हत्‍या का आरोप लगा रहा है, लेकिन मामला संदिग्‍ध लगने पर पुलिस दोनों को थाने ले गई है।

हरनोटा निवासी स्नेहलता (45) की देर रात किसी तेजधार हथियार के साथ हत्या कर दी गई। स्नेहलता की दो बेटियां व एक बेटा है। बेटा आज पालमुपर में हो रही सेना की भर्ती के लिए गया है। जबकि बड़ी बेटी की नवंबर को ही शादी हुई है, जिसने आज पहली बार घर आना था। बताया जा रहा है छोटी बेटी भी उसके पास ही थी। स्नेहलता आंगनबाड़ी में सहायिका थी। महिला का पति मेहनत मजदूरी करता है। बताया जा रहा है महिला की मौत के बाद जब रणजीत सिंह पंचायत प्रधान के पास गया तो वह शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

पुलिस थाना जवाली के डीएसपी ओंकार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। घर पर महिला के बेटे और बेटी का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो पाएगी। फॉरेंसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Most Popular