Saturday, April 25, 2026
Homeशिमलाजुब्बल से शिमला आ रही बस पलटी ..22 घायल

जुब्बल से शिमला आ रही बस पलटी ..22 घायल

शिमलाः जुब्बल के पास वीरवार तड़के करीब 4 बजे शिमला से रोहड़ू आ रही एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गईl  बस नबंर एचपी10ए-6419 जुब्बल में दोची के पास दुर्घटनाग्रस्त हुईl

चालक ने बस से अचानक नियंत्रण खो दिया, जिस कारण बस सड़क पर पलट गई. बस में करीब 30 सवारियां मौजूद थींl  जिसमें से 22 लोगों को चोटें आई हैंl जानकारी के मुताबिक ये बस डेरा ब्यास चंडीगढ़ जा रही थी l यह हादसा सुबह साढ़े चार बजे जुब्बल के दोची के में हुआ l
घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जा रहा हैl  फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया हैl

Most Popular