Friday, March 29, 2024
Homeमंडीगहरी खाई में गिरी जीप , दो महिलाओं की मौत, चार गंभीर...

गहरी खाई में गिरी जीप , दो महिलाओं की मौत, चार गंभीर घायल

  मंडी  : मंडी जिला के सरकाघाट की थौना पंचायत में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। राशन डिपो से राशन ले जा रहे लोगों की जीप सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हादसे का कारण जीप में ब्रेक नहीं लगना बताया जा रहा है। थौना राशन डिपो से शुक्रवार को राशन लाने के लिए गैहरा गांव के आठ लोग एक जीप में गए थे। राशन लेने के बाद यह सभी जब लौट रहे थे तो थौना में सड़क की चढ़ाई पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और ब्रेक नहीं लगने के कारण जीप करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक महिलाओं में झांसी देवी पत्नी दामोदर दास और दामोदरी देवी पत्नी बंशी राम दोनों निवासी गैहरा शामिल हैं। पंचायत प्रधान रंगीला राम ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Most Popular