Sunday, May 12, 2024
Homeचंबामैंने मुंह खोला तो भाजपा के कई चेहरे होंगे बेनकाब : अंजू...

मैंने मुंह खोला तो भाजपा के कई चेहरे होंगे बेनकाब : अंजू धीमान

चंबा : भाजपा में आज कई ऐसे नेता बने हुए हैं जिन्हें भाजपा की विचारधारा की एबीसी तक नहीं आती है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजू धीमान ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कही। अंजू धीमान ने अपने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में आकर जो लोग उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं, उन्हें हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की डलहौजी मंडल अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बिना सोचे समझे मंडल अध्यक्ष ने एक पक्ष को जाने बगैर अपना ब्यान जारी किया जोकि ठीक नहीं है। अंजू धीमान ने कहा कि मैं उन महिलाओं में नहीं हूं, जो रोना रोकर चुपचाप बैठ जाती हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि मैंने किसी से डरकर महिला मोर्चा के पद से त्यागपत्र नहीं दिया है, बल्कि मुझे राजनीति का गिरता हुआ स्तर पसंद नहीं है। इसको लेकर मैं कोई समझौता भी नहीं करती। उन्होंने अपने बयान में किसी का नाम लिए बगैर कहा कि अगर मैंने मुंह खोला तो कईयों के लिए परेशानी हो जाएगा। उन्होंने अपने संदेश में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं डलहौजी के पार्टी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि आने वाला चुनाव आपने लड़ना है। इसलिए राजनीति की मर्यादा में रहकर काम करें। गौरतलब है कि अंजू धीमान ने बीते दिनों पार्टी में महिलाओं के मान सम्मान को दिखावा करार देते हुए जिला उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी। तब से यह मामला तूल पकड़े हुए है।

Most Popular