Saturday, January 24, 2026
Homeसिरमौरसिरमौर में सुबह भीषण सडक हादसा.. दम्पति सहित चार की मौत

सिरमौर में सुबह भीषण सडक हादसा.. दम्पति सहित चार की मौत

सिरमौर जिला के संगडाह उपमंडल में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में 4 की मौत हो गई है। जिसमें दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 5:00 बजे पेश आया है। मृतकों में एक दंपती भी शामिल है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के समीप यह हादसा पेश आया है। कार मारुति 800 (HP 16 A 1721) राजगढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान कमल राज(40), जीवन सिंह (63) व उसकी पत्नी  सुमा देवी (54) निवासी गांव फागू दाहन (राजगढ़) व रेखा (25) गांव थनोगा राजगढ़ के रूप में हुई है। मृतकों में से 3 एक ही गांव के रहने वाले हैं।

Most Popular