Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलHOROSCOPE : क्या बोलते हैं आपके सितारे

HOROSCOPE : क्या बोलते हैं आपके सितारे

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है।

हर व्यक्ति कि राशि उसके नाम के पहले अक्षर के अनुसार तय की जाती है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आज दफ्तर में काफी प्रशंसा होगी और मनोबल भी बढ़ेगा। आज के दिन आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

आज परिजनों और करीबी दोस्तों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज हर फैसला सोच-समझकर लें।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन हर काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस से जुड़े और नौकरीपेशा लोगों को कई नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। सामाज में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और काफी तारीफ मिल सकती है।

रेंट के व्यापार से जुड़े लोगों को आज के दिन मोटी कमाई हो सकती है। आज के दिन किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा तनाव हो सकता है। मगर दोपहर बाद नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में खूब प्रशंसा मिलेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज के दिन पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।

आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और कई पुराने अटके हुए कामों का समाधान होता नजर आएगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल खराब हो सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक आज के दिन कोई भी फैसला तैश में ना लें। आज कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में चल रही पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं।

व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को भी कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज के दिन सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज फिजूल खर्चे के चलते जेब पर असर पड़ सकता है।

सिंह राशि: इस राशि के जातक आज पूरा दिन परेशान रहेंगे। परिवार और करीबी दोस्तों से वाद-विवाद हो सकता है। आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और गुस्से पर भी कंट्रोल रखें नहीं तो आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में डांट पड़ सकती है। कारोबार-व्यापार से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज के दिन पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और लाइफ पार्टनर का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज कहीं यात्रा का योग बन सकता है और पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आज के दिन सेहत का खास ख्याल रखें और पौष्टिक खाने का ही सेवन करें।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। आज किसी बाहरी शख्स की वजह से परिवारजनों से मन-मुटाव हो सकता है।
किसी भी आर्थिक मामले में जल्दबाजी ना करें। धैर्य बनाए रखें और ठंडे दिमाग से कोई भी फैसला लें। किसी पर आंख मूदंकर विश्वास ना करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को आज का दिन कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम के चलते तनाव का सामना करना पड़ेगा। आज के दिन जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और कहीं घूमने जाने का भी योग बन सकता है।

धनु राशि: धुन राशि के जातकों को आज के दिन तनाव से छुटकारा मिलेगा। आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन साथी का भी हर काम में सहयोग मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का प्लान कर सकते हैं। पढ़ाई करने वाले बच्चों का भी आज पढ़ाई में मन लगेगा और कड़ी मेहनत करने पर अच्छा फल मिलेगा।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा और व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मगर इसके बावजूद वह हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे। आज आर्थिक तंगी से भी निजात मिलेगा और रिश्तों में चल रहे मन-मुटाव से भी छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से परहेज करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को भी ऑफिस में पूरी मेहनत और सूझबूझ के साथ काम पर ध्यान देना होगा। आज किसी से भी पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों का आज के दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। वाद-विवाद के चलते तनाव की समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज कोई भी फैसला लेने से परहेज करें और दूसरों के विचारों पर ध्यान दें। आज प्रेम संबंधी रिश्तों में भी मन-मुटाव हो सकता है।

Most Popular