Sunday, September 8, 2024
Homeलाइफस्टाइलhoroscope : क्या बोलते हैं आपके सितारे

horoscope : क्या बोलते हैं आपके सितारे

हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। हर व्यक्ति की राशि उसके नाम के पहले अक्षर के अनुसार तय की जाती है। 

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अचानक यात्रा के भी योग बनेंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। मगर कुछ लोगों को अपने करीबी लोगों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक आज के दिन नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। ऑफिस में अपनी काम को बेहतर करने की कोशिश करें। कारोबार में विस्तार के लिए नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में भी भाग्यशाली रहेंगे।संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। मगर जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

मिथुन राशि: आज के दिन आपके काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फलदायी होगा। हालांकि, पैसों के लेन-देन के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें। नए व्यवसाय की शुरुआत करने वाले लोग अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके फैसला लें।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक आज के दिन पैसों का लेन-देन ना करें। जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे, जिससे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मन परेशान रहेगा और करीबी रिश्तों में भी दूरियां बढ़ेंगी। जीवन साथी के साथ भी वाद-विवाद या कोई झगड़ा हो सकता है। ऐसे में डेली रूटीन से टाइम निकाल कर सेल्फ केयर पर थोड़ा ध्यान दें।

सिंह राशि: आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। नए कारोबार की शुरुआत करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय के नए साधन खुलेंगे। अपने करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद करने से बचें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज का दिन पैसों का लेन-देन करने से परहेज करें। पार्टनशिप में बिजनेस करने वाले लोगों को आज धन हानि हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और नेगेटिविटी से दूर रहें।

तुला राशि: तुला राशि के जातक आज के दिन वाद-विवाद से बचें। माता-पिता की सेहत को लेकर मन परेशान हो सकता है। जीवन में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में भी दिक्कतें आ सकती हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज के दिन इस राशि के जातकों के मेडिकल इमरजेंसी के चलते पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा करने वाले लोगों को काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। आज के दिन पैसों की निवेश करने से परहेज करें। पारिवार के साथ समय बिताएं और वाद-विवाद से बचें।

धनु राशि: धुन राशि के जातकों का आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज के दिन आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसला लें और गुस्से पर काबू रखें। परिजनों और जीवन साथी के साथ थोड़ा मन-मुटाव हो सकता है।

मकर राशि: नौकरी की तलाश कर रहे मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम के सिलिसले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। रिलेशनशिप में तनाव बढ़ सकता है। आज के दिन धन हानि हो सकती है। कोई भी बिजनेस डील साइन करने से पहले भी समझदारी से फैसला लें। नौकरीपेशा लोगों को नई प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में मन चाहे परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। कई बाधाएं दूर होंगी और करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। नौकरीपेशे से जुड़े लोगों की आज ऑफिस में काफी तारीफ होगी। परिवार के सदस्यों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मगर स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा।

Most Popular