Saturday, July 27, 2024
Homeमौसमहिमाचल शीत लहर की चपेट में..मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

हिमाचल शीत लहर की चपेट में..मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

आठ जिलों में बरसेंगे मेघ और होगी ओलावृष्टि
हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हिमपात के कारण ठंड बढ़ गई और तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और ओलावृष्टि के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर शामिल हैं।

मंगलवार को प्रदेश मे सबसे अधिक वर्षा सराहन में सात मिलीमीटर, सोलन और राजगढ़ में पांच, शिमला में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। देर शाम तक प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का क्रम जारी था। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक कम रहा है। सबसे कम तापमान केलंग में माइनस से नीचे -3.4 डिग्री, कल्पा में 0.6 डिग्री दर्ज की गई है। मनाली में न्यूनतम तापमान 3.0 और शिमला में 6.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में मंगलवार दोपहर बाद से बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए चूड़धार यात्रा पर मई 2020 तक रोक लगा दी है।

बुधवार और वीरवार को प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 

-मनमोहन सिंह, निदेशक मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश 

Most Popular