Friday, April 19, 2024
Homeमौसमसफेद चादर से ढकी हिमाचल की पहाड़ियां.. बढ़ा ठंड का प्रकोप

सफेद चादर से ढकी हिमाचल की पहाड़ियां.. बढ़ा ठंड का प्रकोप

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह स्पीति वैली में बर्फ की सफ़ेद चादर ओढ़ ली है। स्पीति के लोसर में हुए हल्के हिमपात की तस्वीरें भी सामने आई है।

बर्फ़बारी की वजह से जिला में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं निचले क्षेत्रों में देर रात से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। कांगड़ा की धौलाधार की पहाड़ियां भी अक्टूबर माह में ही बर्फबारी से सफेद हो गई है।

बता दें कि प्रदेश में देर रात से ही बारिश का दौर जारी है। वही, मंगलवार सुबह तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से बर्फबारी की खबरें भी सामने आई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम के खराब रहने की संभावना है। 

Most Popular