Saturday, July 27, 2024
Homeशिमलाहिमाचल बना ऐतिहासिक जीत का गवाह ..मुख्यमंत्री

हिमाचल बना ऐतिहासिक जीत का गवाह ..मुख्यमंत्री

शिमला : देश में प्रचंड बहुमत और प्रदेश में भी क्लीन स्वीप के बाद आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता कीl मुख्यमंत्री ने हिमाचल के लोगो का आभार व्यक्त किया और कहा कि लंबे समय तक चले इन चुनाव में कई ऐतिहासिक बातें हुई हैl यह पहली बार हुआ हुआ है की चुनाव इतने लम्बे समय तक चला l हिमाचल के लिए भी यह लोकसभा चुनाव बहुत लम्बा था क्योंकि यहां मतदान आखिरी फेज़ में थाl आजतक के जितने भी लोकसभा चुनाव हुए है सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत इस बार भाजपा को हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अभेद रणनीति को जाता है l

उन्होंने कहा कि हिमाचल ने हिमाचल में इतिहास रचा है क्योंकि पूरे प्रदेश की 68 की 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जीती है और दूसरा पूरे देश में वोट शेयर के मामले में हिमाचल का प्रथम स्थान रहा है, यहां भाजपा को 69 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैंजबकि कांग्रेस को 29 प्रतिशत 68 में से 9 विधानसभा क्षेत्रों में 30,000 से अधिक बढ़त भाजपा को मिली, 34 में 20,000 से ज्यादा, 21 में 10,000 से ज्यादा तो केवल 4 में 10,000 से कम की बढ़त भाजपा को मिली हैl

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के चारों प्रत्याशी अपने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र तक में बढ़त नहीं हासिल कर पाए. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गढ़ रोहडू का ज़िक्र करते हुए कहा कि रोहरू में आज तक कभी भाजपा को लोकसभा चुनावों में बढ़त नहीं मिली थी लेकिन इस बार वहाँ भी भाजपा ने बढ़त बनाई है और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र अर्की में भी भाजपा ने 25,000 से अधिक मतों की बढ़त प्राप्त की है.

उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने सभी अधिक बढ़त प्राप्त की है, जो कि हिमाचल की राजनीति में एक ऐतिहासिक बढ़त हैl आज से पहले कभी ऐसी बढ़त किसी दल या प्रत्याशी को नही मिली है l

उन्होंने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज का ज़िक्र करते हुए बताया कि सराज से भाजपा ने 37147 मतों की बढ़त प्राप्त की है l मुख्यमंत्री कोई भी रहा हो, कभी किसी मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र से ऐसी बढ़त किसी भी प्रत्याशी को नहीं मिली l

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिणामों के बाद कांग्रेस के लोग सदमे में हैं, उनके वरिष्ठतम नेता वीरभद्र सिंह तक ने यह कह दिया कि अपने इतने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होंने ऐसी हार कभी नहीं देखी l

सुखराम पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने सुखराम पर निशाना साधते हुए कहा इन चुनावों ने उनकी भी ग़लतफहमी दूर कर दी है, क्योंकि सुखराम हर जगह कहते फिरते थे कि प्रदेश में भाजपा की सरकार सुखराम के कारण आई है और जिला मंडी में विधानसभा चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत केवल सुखराम की वजह से आई थी l परिणामों के बाद उनकी भी गलत फहमी दूर हो गई है l

लेकिन अनिल शर्मा पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अनिल अभी भी भाजपा के सदस्य हैं और पार्टी के विधायक है, इकाई से उनकी रिपोर्ट मांगी गई है जिसके परिणाम आने के बाद ही उनपर कोई निर्णय लिया जाएगा l

जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल में 2 लोगों को जोड़ा जायेगा, और सम्भावना है कि मंत्री मंडल का विस्तार जल्द ही किया जायेगा l

Most Popular