Thursday, March 28, 2024
Homeशिमलाहिमाचल के सरकारी स्कूलों में शीघ्र भरें जाएंगे ये पद ... देखे

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शीघ्र भरें जाएंगे ये पद … देखे

हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए सरकार ने इन पदों को शीघ्र भरने के आदेश जारी कर दिए हैं । सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 1807 पद भरने को मंजूरी दे दी है। इनमें 625 पद भाषा अध्यापक और 1182 पद शास्त्री के भरे जाएंगे। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जम्‍वाल की ओर से इस संबंध में सभी जिला उपनिदेशक को पत्र जारी कर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इनमें 50 फीसद पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। 50 फीसद पद कमीशन के तहत भरे जाएंगे।

शिक्षा विभाग ने उपनिदेशकों को बैचवाइज आधार पर भर्ती की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। काफी समय के बाद इन दोनों वर्गों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। विभाग के निर्देशों में साफ है कि स्कूलों में खाली पद और एसएमसी शिक्षकों के स्थान पर इन्हें नियुक्ति दी जानी है।

किस जिले में भरे जाएंगे कितने पद

जिला         भाषा अध्यापक        शास्त्री

बिलासपुर         32            62

चंबा                72         146

हमीरपुर          8             38

कांगड़ा         126           170

किन्नौर        13             36

कुल्लू           24             76

लाहुल स्पीति 14             32

मंडी             94            220

शिमला       104          170

सिरमौर        68           122

सोलन           30           70

ऊना            40             40

कुल            625            1182   

Most Popular