Tuesday, April 16, 2024
Homeमंडीजलशक्ति मंत्री के विरोध में लगे गो बैक के नारे ..प्रचार में...

जलशक्ति मंत्री के विरोध में लगे गो बैक के नारे ..प्रचार में हुए थे शामिल

प्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को जिला परिषद के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार में जाना भारी पड़ गया। जहां मंत्री जी प्रचार के लिए गए थे, वहां लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला गृह चुनाव क्षेत्र धर्मपुर का नहीं है, बल्कि धर्मपुर और सरकाघाट चुनाव क्षेत्रों की सीमा पर बसे दमसेहड़ा गांव का है। यह गांव सरकाघाट चुनाव क्षेत्र में आता है। जिला परिषद के नबाही वार्ड से प्रत्याशी रविंद्र ठाकुर के पक्ष में प्रचार करने के लिए दमसेहड़ा गए हुए थे। यहां कुछ लोगों ने मंत्री का विरोध कर दिया और उनके सामने ही “गो बैक” के नारे भी लगा दिए।
मंत्री और स्थानीय लोगों के बीच हल्की नोक झोंक भी हो गई। मंत्री ने भी लोगों को करारा जबाव देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे कई लोग देखे हैं। वहीं लोगों का यह भी आरोप था कि उन्होंने क्षेत्र में अपने क्षेत्र के लोगों को रोजगार दे रखा है, इसी बात को लेकर वे आगबबूला थे। इतनी सी नोकझोंक के बाद मंत्री गाड़ी में बैठे और आगे निकल गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो क्लिप भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Most Popular