Saturday, July 27, 2024
Homeऊनापूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश और केंद्र के कार्यों की करते हैं सराहना .....कर...

पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश और केंद्र के कार्यों की करते हैं सराहना …..कर सकते थे भाजपा का प्रचार – सती

ऊना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि वीरभद्र मजबूरी में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं। अगर उनकी मजबूरी नहीं होते तो निश्चित तौर पर भाजपा का प्रचार करते। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों के काम को सराहा है। ऊना में पत्रकारों से बातचीत में सत्ती ने कहा कि पंडित सुखराम स्वार्थ की सियासत करते हैं और इसके लिए ही उन्होंने कुछ धन्ना सेठों की मदद से कांग्रेस की टिकेट हासिल की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने सभी उम्मीदवार मजबूरी में उतारे हैं और प्रदेश में पार्टी की स्थिति देख केन्द्र के नेता यहां आना नहीं चाहते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय नेता का हेलीकाप्टर मंडी में उस समय उतर गया, लेकिन प्रियंका गांधी ने खराब मौसम का हवाला देकर हिमाचल की मंडी ज़िले के कार्यक्रम से कन्नी काट ली। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्र की मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार की कामयाबी को देख फिर से यहां चारों सीटें भाजपा जीतकर केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगी।

उन्होंने प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को सजग रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऊना ज़िले में कांग्रेस पार्टी के लिए अक्सर कुछ लोग चुनाव के अंतिम दौर में पैसे बांटकर माहौल बदलने का प्रयास करते हैं।

Most Popular