Saturday, July 27, 2024
Homeकुल्लूजिलाधीश ने किया दशहरा ग्रामीण खेल उत्सव का उदघाटन

जिलाधीश ने किया दशहरा ग्रामीण खेल उत्सव का उदघाटन

रेणुका गौतम
ग्रामीण खेल उत्सव में जिला की कुल 90 टीमें ले रही हैं हिस्सा
कुल्लू
: अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव-2019 का ग्रामीण खेल उत्सव और उत्तर क्षेत्रीय विशेष आमंत्रण वालीबाल प्रतियोगिता बुधवार को आरंभ हो गई। अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति की उपाध्यक्ष एवं जिलाधीश डा. ऋचा वर्मा ने इन प्रतियोगिताओं का उदघाटन किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डा. ऋचा वर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के माध्यम से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान किया जाता है। दशहरा खेल समिति ने इस वर्ष ग्रामीण खेल उत्सव को और विस्तार देने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि इस बार पुरुष कबडडी में 40, महिला कबडडी में 18 और वालीबाल में 32 टीमें भाग ले रही हैं। इसके अलावा महिला कुश्ती को भी इस बार विशेष रूप से शामिल किया गया है। जिलाधीश ने कहा कि ग्रामीण खेल उत्सव के अलावा वालीबाल की विशेष आमंत्रण प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तर भारत की बड़ी टीमों को आमंत्रित किया गया है। इनमें एयर फोर्स दिल्ली, आईटीबीपी रामगढ़, सेंट्रल एक्साइज दिल्ली, हरियाणा पुलिस, मस्ताना साहिब पंजाब, हिमाचल पोस्टल सर्विसेज और कुल्लू की टीमें शामिल हैं।
प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव खेल समिति के संयोजक एसपी गौरव सिंह ने जिलाधीश का स्वागत किया तथा ग्रामीण खेल उत्सव एवं उत्तर क्षेत्रीय विशेष आमंत्रण वालीबाल प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी विजय कुमार, यूथ आरगेनाइजर दीप्ति वैद्य, अन्य अधिकारी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और खेल समिति के गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थ।

Most Popular